कोरबा

Tatapani Mela : कोरबा में खाई में गिरी कार…! दो युवकों की जलकर मौत…तातापानी महोत्सव जाते समय दुर्घटना का शिकार

कोरबा, 14 जनवरी। Tatapani Mela : जिले के मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक जानलेवा हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी और उसमें आग लग गई, जिससे कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक गोपाल चंद्र (42) और अरुण सेन (36) बिलासपुर के तोरवा निवासी थे। दोनों तातापानी महोत्सव में शामिल होने के लिए निकले थे।

मौके से गुजर रहे राहगीरों ने जलती हुई कार देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मोरगा पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों युवक जलकर घायल होकर मौत के घाट उतर चुके थे।

पुलिस के अनुसार, हादसा मदनपुर नाला पुल के पास हुआ। घटना की प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर दी है और हादसे के विस्तृत कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित किया, जो बुधवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button