कोरबापुलिससामाजिक

Korba : एक्शन में दिखे ट्रैफिक पुलिस.. देर रात तक चला वाहन जांच अभियान,सड़क पर वाहन पार्क करने वाले वाहनों के पहिए हुए लॉक…

कोरबा। सड़क लोगों के आने-जाने के लिए है न कि गाड़ियां खड़ी कर राहगीरों की मुसीबत बढ़ाने या सामान रखकर कारोबार के लिए। यह बात कहते-कहते पुलिस-प्रशासन थक गई, पर लोग हैं कि सुधरने का नाम नहीं ले रहे। ऐसे में एक बार फिर यातायात पुलिस की टीम ने कार्यवाही का डंडा लेकर सड़क व्यवस्था के सुधार अभियान में उतरी। यातयात व्यवस्था दुरुस्त करने शहर में निकली यातायात पुलिस ने पॉम मॉल के पास एक दर्जन से अधिक वाहनों पर व्हील लॉक लगाया गया।

 

 

Oplus_0

यातायात पुलिस द्वारा लगातार शहर की सड़कों पर वाहन खड़े करने वालों को बार-बार समझाएं दी जाती है। बावजूद इसके लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। परिणाम स्वरुप आए दिन शाम को शहर कि यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। यातायात पुलिस के द्वारा शहर के मुख्य मार्गो में उद्घोषणा के द्वारा लोगों को सचेत किया जा रहा है कि मुख्य मार्गो पर वाहनों की पार्किंग न करें, फिर भी बहुत से लोग यातायात पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयास को अनदेखा कर रहे हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए यातायात पुलिस ने फिर से अभियान छेड़ दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यातायात प्रभारी गोवर्धन मांझी एएसआई मनोज राठौर एवं उनकी टीम द्वारा शहर में फिर से शहर के मुख्य मार्गो में वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों का वाहन जब्त कर जुर्माना की वसूली की जा रही है।

 

सड़क में खड़े वाहनों के पहिए हुए लाॅक

यातायात थाना प्रभारी गोवर्धन मांझी ने बताया कि सोमवार को शहर के मुख्य मार्ग पर विशेष अभियान चलाया गया। मुख्य मार्ग मे वाहन खड़ा करने वाले चालकों के वाहनों के पहिए लॉक किए गए और उनसे जुर्माना वसूली की कार्रवाई की गई है। सोमवार को 1 दिन के भीतर ही शहर के अलग-अलग स्थान में लगभग 1 दर्जन से अधिक चार पहिया वाहन में लॉक करने की कार्रवाई की गई है। उनका कहना है कि अभियान अब निरंतर जारी रहेगा। सड़क पर यदि कोई भी वहां खड़ा पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button