BreakingFeaturedछत्तीसगढ़सामाजिक

Korba: 121 एकड़ बड़े झाड़ के जंगल को पटवारी ने चढ़ा दिया बालको के नाम..जनमानस पूछ रहे कितना लिया दाम…

कोरबा। भुइयां के भगवान कहे जाने वाले कोरबा के पटवारियों के एक से बढ़कर एक कारनामा उजागर हो रहा है। ताजा मामला बालको का है जहां पटवारी ने बड़े झाड़ के जंगल की 121 एकड़ जमीन बालको कंपनी के नाम चढ़ा दिया। कंपनी के नाम जमीन चढ़ाने की खबर वायरल होने के बाद जनमानस पूछने लगे है आखिर पटवारी साहब कितना लिया दाम।

 

बता दें कि बालको नगर के बड़े झाड़ की जमीन को शहर के एक चर्चित पटवारी ने कंपनी के नाम कर दिया। सराकरी जमीन को कंपनी के नाम  होने की खबर वायरल हुई तो पाली तानाखार के विधायक ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण लगा दिया है। विधानसभा में प्रश्न लगने की खबर के बाद तत्कालीन तहसीलदार, आरआई और पटवारी के रातों की नींद उड़ गई है।

Related Articles

Back to top button