Featuredछत्तीसगढ़सामाजिक

CG Accident : डीजल से भरा टैंकर पलटा.. लूटने के लिए बर्तन लेकर टूट पड़े लोग…

सक्ति। जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरी में तेल से भरे टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। टैंकर के पलटने के बाद डीजल ले जाने के लिए लोगों में होड़ मच गई। हालांकि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तेल को लूटने से लोगों को रोका। इसके साथ ही भीड़ को सड़क से हटाकर आवागमन को सुचारू रूप से बहाल किया गया।

 

बता दें कि रायपुर से डीजल तेल को लेकर टैंकर क्रमांक सीजी 08 एके 7767 रायगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही टैंकर घोघरी के पास पहुंचा तो ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। जहां टैंकर पलटा वहां लोगों की घर बनी हुई थी, इसलिए लोगों में डीजल ले जाने के लिए होड़ मच गई। हालांकि मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और भीड़ को वहां से हटाया। बता दें कि गाड़ी कट मारने के चक्कर में पलटा हैं। वहीं इस दुर्घटना में टैंकर ड्राइवर व खलासी को मामूली चोटें आई है।

Related Articles

Back to top button