Featuredकोरबाराजनीति

Korba : छत्तीसगढ़ सुपरस्टार दीपक साहू के “मोहिनी खवा के जिया ला चुराए रे” पर झूमे दर्शक, MLA ने बांधा समां

कोरबा। शहर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार दीपक साहू ने अपने लोकप्रिय गीत “मोहिनी खवा के जिया ला चुराए रे” से ऐसा माहौल बनाया कि पूरा पंडाल झूम उठा। जैसे ही यह गीत शुरू हुआ, दर्शकों ने तालियों और सीटियों के साथ उनका स्वागत किया। युवा ही नहीं, परिवार के साथ पहुंचे लोग भी गीत की धुन पर थिरकते नजर आए।

 

कार्यक्रम में भाजपा विधायक अनुज शर्मा और गायक अनुज शर्मा ने भी मोर छैया  भुईयां सहित राम सिया राम पर मंत्रमुग्ध प्रस्तुति दी। विधायक की मौजूदगी से कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया। मंच पर कलाकार और जनप्रतिनिधि की जुगलबंदी ने माहौल को यादगार बना दिया।

 

दीपक साहू ने एक के बाद एक कई हिट गीतों की प्रस्तुति दी, लेकिन “मोहिनी खवा के जिया ला चुराए रे” ने सबसे ज्यादा तालियां बटोरीं। देर रात तक चला यह कार्यक्रम उत्साह और उमंग से भरा रहा। आयोजकों के अनुसार, बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ी संगीत का जादू लगातार बढ़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button