Featuredकोरबाक्राइमसामाजिक

Korba :  पुलिस के घर सुरक्षित नहीं! पूर्व बालको थाना व सायबर सेल प्रभारी के घर हुई चोरी.. CCTV कैमरे में चोर की हरकत कैद…

कोरबा। बालको थाना में अब पुलिस के घर सुरक्षित नही है। बालको कालोनी स्थित पर्व बालको थाना व सायबर सेल प्रभारी सनत सोनवानी का परिवार निवास करता है। सोमवार की रात चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर घर मे रखे नकदी और समान की चोरी कर ली। चोरी की हरकत घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

बता दें कि पूर्व बालको नगर थाना व सायबर सेल प्रभारी सनत सोनवानी का परिवार बालको कालोनी में निवास करता है। सोमवार की रात परिवार के सदस्य घर में ताला लगाकर बाहर गये थे। सुने मकान का फायदा उठाकर चोर गिरोह ने पीछे के दरवाजा को तोड़कर घर मे रखे समान सहित नकदी की चोरी कर ली है। घटना की सूचना के बाद बालको पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि थानेदार के घर हुए चोरी का मामला सायबर सेल और बालको थाना प्रभारी को सुलझाने में सफलता मिलती है कि नही..!

 

 पुलिस गश्त पर उठ रहे सवाल

बालको थाना क्षेत्र में एक क बाद एक हो रही चोरी से पुलिस गश्त पर सवाल उठने लगे है। टीआई के घर हुई चोरी के बाद पब्लिक कहने लगी है पुलिस अपना घर नही बचा पा रही तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे दे पाएगी।

Related Articles

Back to top button