Congress Leader Death : रायपुर से दुखद खबर…! पूर्व MIC सदस्य अमित दास का निधन…कान्हा नेशनल पार्क ट्रिप के दौरान बिगड़ी तबीयत

News Power Zone
2 Min Read
Congress Leader Death

रायपुर, 15 मई। Congress Leader Death : रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। संतोषी नगर स्थित मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पार्षद और पूर्व MIC सदस्य अमित दास का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे रायपुर नगर निगम के पूर्व MIC सदस्य और तीन बार पार्षद रह चुके थे। कान्हा नेशनल पार्क ट्रिप के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी थी।

कान्हा नेशनल पार्क ट्रिप के दौरान बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार अमित दास अपने दोस्तों के साथ कान्हा राष्ट्रीय उद्यान घूमने गए थे। सभी लोग एक निजी रिसॉर्ट में रुके हुए थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस दौरान उनके गले में पानी चला गया, जिसके बाद हालत तेजी से खराब होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने और प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच उन्हें हार्ट अटैक आ गया। अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तीन बार रहे पार्षद

अमित दास रायपुर नगर निगम क्षेत्र के संतोषी नगर मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड से तीन बार पार्षद रह चुके थे। वे नगर निगम में MIC सदस्य की जिम्मेदारी भी निभा चुके थे। वे कांग्रेस नेता सुमित दास और विनीत दास के छोटे भाई थे। अपनी सक्रिय राजनीतिक और सामाजिक भूमिका के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय माने जाते थे।

आज निकलेगी अंतिम यात्रा

उनका पार्थिव शरीर रायपुर लाया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शुक्रवार दोपहर 3 बजे लक्ष्मी नगर स्थित प्रिंस कॉलोनी निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जो गोकुल नगर मठपुरेना के लिए रवाना होगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक

अमित दास के निधन की खबर के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों (Congress Leader Death) और स्थानीय लोगों में गहरा दुख देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Share This Article