Featuredकोरबाराजनीति

korba : अजय ,अक्षय और शाहरुख़ की पसंद है “विमल” भाजपा का जगमगा सकता है भाग्य

कोरबा। नगर निगम में मेयर के चुनाव से ज्यादा पार्षदो का रोचक चुनाव भौंचक परिणाम देने वाला है। वार्ड क्रमांक 06 के उम्मीदवारो की बात करें तो यहाँ अक्षय , अजय और शाहरुख़ को भी विमल पसंद है। मतदाताओं के मूड कही युवा और सरकार के काम – काज पर रही तो भाजपा का भी भाग्य जगमगा सकता है।वैसे यह वार्ड मुस्लिम बाहुल्य होने से राजकाज के जानकर कांग्रेस के जीत की बात कर रहे है। सुशासन के दम जीत का दंभ भरने वालो के लिए फूल छाप कांग्रेसी अहम रोल निभा सकते है।

Korba: अशोक की कुंडली..कम्प्यूटर के बटन पर, हाथ किसके साथ…!

 

बता दें कि नगर निगम चुनाव के दंगल में उतरे दिग्गज नेताओं की नींद उड़ गई है। वार्ड के चुनाव लड़ने से हाई प्रोफाइल बनी सीट वार्ड 05 में कांग्रेस और भाजपा का सीधा मुकाबला है। मुस्लिम वोटरों की बाहुल्यता होने की वजह से शाहरुख़, अजय और अक्षय तीनो को विमल पसंद है। वार्ड के मतदाताओं से ज्यादा पार्टी के दिग्गज नेताओं की नजर इस सीट के हार जीत पर टिकी है। सूत्रधार की माने तो वार्ड में भाजपा से चुनाव लड़ रहे युवा तुर्क ने कांग्रेस के नेता को चने चबा दिया है।मदाताओ के मूड की बात करे तो भाजपा पर विश्वास तो है लेकिन प्रत्याशी से आस कम है। इससे वार्ड का चुनाव पार्टी को छोड़ ब्यक्तिगत हो गया है। चुनावी चर्चा को मजकिया लहजे में राजनीतिज्ञ विश्लेषक कहने लगे है जीत हार जो भी हो लेकिन शाहरुख़ और अजय को विमल पसंद है।

Related Articles

Back to top button