Featuredछत्तीसगढ़सामाजिक

हरियाली तीज उत्सव में “आकृति रि-लोडेड” की मची धूम..ABVTPS  आकृति महिला मंडल ने दी विश्व संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुति…

जांजगीर, 29 जुलाई 2025 |अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा के आवासीय परिसर स्थित सीनियर क्लब में आकृति महिला मंडल द्वारा पारंपरिक उल्लास और आधुनिक रंगों के संगम के साथ हरियाली तीज उत्सव भव्य रूप से मनाया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी की प्रथम महिला श्रीमती प्रभा कटियार रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अपने उद्बोधन में महिला मंडल के प्रयासों की सराहना करते हुए हरियाली तीज के पारंपरिक महत्व पर प्रकाश डाला।

आकृति रि-लोडेड” थीम में दिखी विश्व संस्कृति की झलक

इस वर्ष की विशेष थीम “आकृति रि-लोडेड” के तहत विविध अंतरराष्ट्रीय व भारतीय नृत्य शैलियों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।
प्रमुख प्रस्तुतियों में —

  •  बेली डांस
  • क्लासिकल डांस
  • गरबा नृत्य
  •  घूमर नृत्य
  • वेस्टर्न डांस शामिल थे।

इन सभी ने मंच पर विविधता, उत्साह और सौंदर्य की अद्भुत छटा बिखेरी।

हरियाली क्वीन” बनीं गोल्डी नेताम

कार्यक्रम के दौरान “हरियाली क्वीन” का खिताब गोल्डी नेताम को प्रदान किया गया, जिनकी पारंपरिक वेशभूषा और प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रेरणा महिला मंडल कोरबा पूर्व की अध्यक्ष द्वय निवेदिता बंजारा एवं अलका कंसल, और संकल्प महिला मंडल कोरबा पश्चिम की अध्यक्ष रूबी श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सभी ने कार्यक्रम की संकल्पना और सांस्कृतिक समन्वय की प्रशंसा की।

 सफल आयोजन में महिला मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम का सफल संचालन आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शशि कोसरिया के नेतृत्व में हुआ। आयोजन को सफल बनाने में इन पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा.

  • उपाध्यक्ष: अनीता द्विवेदी, गंगोत्री ध्रुव, विजया शाह
  • सचिव: प्रीति बंजारे  सह-सचिव: अर्चना लकड़ा
  • कोषाध्यक्ष: सुनीता परगनिहा
  • क्रीड़ा सचिव: देवश्री ठाकुर, यशु साहू
  • सांस्कृतिक सचिव: दिव्या पित्रोदा, अपर्णा झा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button