Featuredक्राइमछत्तीसगढ़पुलिस

आरक्षक गिरफ्तार! पुलिस की वर्दी का रौब दिखाकर दो साल तक करता रहा रेप..

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक महिला ने एक पुलिस आरक्षक पर डरा धमका कर दो साल तक बलात्कार करने का अपराध दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी पुलिस होने की धमकी भी देता था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना का है।

पति से चल रहा था विवाद

सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि उसके और पति के बीच 2 साल पहले विवाद होने पर परिवार परामर्श केंद्र में प्रकरण चल रहा था। उसी समय आरक्षक अशोक भारती परिवार परामर्श केंद्र में पदस्थ था।

काम को लेकर दोनों के बीत बातचीत होने लगी

इस बीच दोनों की जान पहचान हुई थी। आरक्षक अशोक भारती ने कहा कि वह केस को और ज्यादा मजबूत बना देगा। दोनों के बीच फोन पर काम को लेकर बातचीत होने लगी। इस बीच आरोपी ने महिला से जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया।

पुलिस की वर्दी का रौब दिखाकर करता रहा रेप

 

इसके बाद 2022 से लगातार 2 सालों तक पुलिस की वर्दी का रौब दिखाकर कई बार दुष्कर्म किया। 17 जुलाई को पीड़िता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया गया। जिस पर आरक्षक अशोक भारती को थाना तलब किया गया। आरक्षक अशोक भारती को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button