Featuredछत्तीसगढ़राजनीतिसामाजिक

CG News: 22 जून को रायपुर आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नक्सल मुद्दे पर लेंगे बड़ी बैठक

CG News: रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। वे 22 जून की शाम रायपुर पहुंचेंगे और भाजपा प्रदेश कार्यालय में रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरे के दौरान अमित शाह छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों की स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।

 

CG News: बैठक में सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी जैसे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, शाह हाल ही में सुकमा में शहीद हुए एडिशनल एसपी आकाश राव गिरीपुंजे को श्रद्धांजलि देने उनके घर भी जा सकते हैं। हालांकि अभी उनके दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

CG News: सूत्रों के अनुसार, अमित शाह भाजपा के संगठनात्मक मामलों की भी समीक्षा कर सकते हैं। वे विधायकों और पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ भी बैठक कर सकते हैं। इसके जरिए आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा और प्रदेश संगठन को दिशा देने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button