दुर्ग। दुर्ग कलेक्टर IAS ऋचा प्रकाश चौधरी इन दिनों एक्शन मोड पर हैं। उनके द्वारा लगातार स्कूलों में सरप्राइज विजिट दिया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को कलेक्टर ऋचा धमधा ब्लॉक के शासकीय प्राइमरी स्कूल तुमाकला पहुंची थीं। इस दौरान स्कूल के हेड मास्टर स्कूल में मौजूद नहीं थे। मिली जानकारी के अनुसार बिना अवकाश के आवेदन दिए स्कूल से HM योगेश्वर कश्यप गायब थे। उनके द्वारा उच्च अधिकारियों को भी छुट्टी की सूचना नहीं दी गई थी। दुर्ग कलेक्टोरेट पहुंचते ही कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्ग के नए डीईओ को निर्देश दिए जिसके बाद DEO अरविंद मिश्रा ने HM योगेश्वर कश्यप का सस्पेंशन ऑर्डर जारी कर दिया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Supreme Court on Freebies:राज्य घाटे में चल रहे फिर भी मुफ्त की स्कीमें चल रहीं, फ्रीबीज पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों को दी नसीहत, पूछा.विकास के लिए पैसा कहां से आएगा?
5 hours ago
CG News: कांग्रेस में स्थानीय चेहरे की मांग तेज, सिंहदेव भी समर्थन में, खुद को संभावित उम्मीदवार बनने के सवाल पर कहा.अभी इस बारे में कोई विचार नहीं किया
5 hours ago

