Promotion News : GAD का बड़ा आदेश जारी…! 43 डिप्टी कलेक्टर और 40 वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमोशन लाभ

News Power Zone
2 Min Read
CG Transfer News
रायपुर, 10 जून। Promotion News : छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 83 अधिकारियों को बड़ी सौगात देते हुए पदोन्नति और उच्च वेतनमान का लाभ प्रदान किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर स्तर के 43 अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान (लेवल-13) और संयुक्त कलेक्टर स्तर के 40 अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान (लेवल-14) का लाभ दिया गया है।

43 डिप्टी कलेक्टरों को मिला वरिष्ठ वेतनमान

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पहले आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान (लेवल-12) में कार्यरत 43 अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान (लेवल-13) प्रदान किया गया है। प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में बिलासपुर की डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत, बलौदाबाजार-भाटापारा के अरुण कुमार सोनकर, महासमुंद के आशीष कर्मा, जशपुर के प्रशांत कुमार कुशवाहा, राजनांदगांव के गौतम चंद पाटिल, कोरिया के उमेश कुमार पटेल, गरियाबंद के विशाल कुमार महाराणा और नारायणपुर के सुमित कुमार गर्ग सहित कुल 43 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

40 अधिकारियों को मिला प्रवर श्रेणी वेतनमान

वहीं दूसरे आदेश में वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान (लेवल-13) में कार्यरत 40 अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान (लेवल-14) का लाभ प्रदान किया गया है। इस सूची में संयुक्त कलेक्टर दुर्ग सिल्ली थॉमस, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के दिलेराम डाहिरे, जांजगीर-चांपा की स्निग्धा तिवारी, बिलासपुर के मनीष साहू और अभिषेक दीवान, रायपुर के रवि सिंह और नंद कुमार चौबे सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

देखिये आदेश की कॉपी-

 
Share This Article