IAS Posting : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा प्रशासनिक आदेश…! IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त…यहां देखें

News Power Zone
1 Min Read
IAS Posting
रायपुर, 10 जून। IAS Posting : छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए वरिष्ठ IAS अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। गृह विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत शर्मा को अब सहकारिता आयुक्त एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी दी है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2010 बैच के IAS अधिकारी एवं वर्तमान में गृह विभाग के सचिव रमेश कुमार शर्मा को आगामी आदेश तक आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। सरकार के इस आदेश के बाद प्रशासनिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि सहकारिता विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों और योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
TAGGED:
Share This Article