Korba Breaking: चलते ट्रेलर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

News Power Zone
2 Min Read
Oplus_131072

कोरबा। Kusmunda Trailer Fire जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब कुसमुंडा-बरमपुर चौक के पास चल रहे एक ट्रेलर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रेलर आग की लपटों से घिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर बरमपुर चौक की ओर से गुजर रहा था, तभी वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा ट्रेलर इसकी चपेट में आ गया।आग लगते ही चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। समय रहते वाहन से बाहर निकल जाने के कारण उसकी जान बच गई। हादसे में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। व्यस्त मार्ग पर ट्रेलर में आग लगने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।फिलहाल, चालक की सतर्कता और सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

Share This Article