Breaking
CGPSC 2025 : राज्य सेवा परीक्षा के लिए 238 पदों पर भर्तियां…! CMO पदों पर चार साल बाद भर्ती…आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी
आवेदन, पात्रता और परीक्षा तिथियां जारी
परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
CGPSC ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष परीक्षा पुराने पैटर्न के अनुसार ही आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की संरचना पिछली बार की तरह रहेगी और सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है।चार साल बाद CMO के पदों के लिए भर्ती
मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) पदों के लिए पिछली भर्ती 2020 में हुई थी, जब केवल 6 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। 2019 में नियमों में बदलाव के बाद यह पद अब राज्य सेवा परीक्षा के माध्यम से भरा जाता है। इस बार चार साल बाद फिर से CMO पदों पर भर्ती हो रही है।आवेदन करने की योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री अनिवार्य। आयु 21 से 30 साल, आरक्षित वर्ग को आयु में छूट।आवेदन प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन: 1 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक
- आवेदन शुल्क: ₹500
- आवेदन में गलती सुधारने की सुविधा: 3 जनवरी से 7 जनवरी 2026
परीक्षा तिथियां
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): 22 फरवरी 2026
- दो पाली: सुबह 10 बजे से 12 बजे, दोपहर 3 बजे से 5 बजे
- मुख्य परीक्षा (Mains): 16, 17, 18 और 19 मई 2026







