CG DMF scam: डीएम‌एफ घोटाला मामले में KORBA सहित 5 जिलों में एग्रो कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी की रेड

News Power Zone
1 Min Read

CG DMF scam: रायपुर। डीएम‌एफ घोटाले की जांच में मंगलवार को ईडी की अलग अलग टीमों ने राजधानी समेत 5 जिलों में नौ से अधिक ठिकानों पर दबिश दी है। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े सबूतों की जांच की जा रही है।

 

 

 

CG DMF scam: राजधानी के प्रकाश सालुंगे, किशोर एग्रो के शाश्वत लुणावत के वल्लभ नगर इलाके में कारोबारी के निवास पर भी दबिश दी। अंबिकापुर में राकेश गुप्ता के ठिकानों पर भी ईडी पहुंची है। बता दें कि, राकेश गुप्ता मानसून एग्रो के संचालक होने के साथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भी हैं। इनके अलावा दुर्ग और कोरबा में भी जांच जारी है।

 

 

 

CG DMF scam: जानकारी के अनुसार ईडी टीम दस्तावेजों तथा अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। यह पूरी कार्रवाई डीएम‌एफ फंड के उपयोग और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन में अनियमितताओं के आरोपों के आधार पर की जा रही है। छापे की कार्यवाही को लेकर जल्द ही ईडी की ओर आधिकारिक विस्तृत बयान जारी किया जा सकता है।

Share This Article