छत्तीसगढ़
IPS P Sundarraj : NIA में छत्तीसगढ़ का बढ़ा कद…! IPS पी. सुंदरराज को मिली IG की अहम जिम्मेदारी…आदेश यहां देखें
बस्तर में ऐसे लिखी सफलता की नई इबारत
बस्तर में ऐसे लिखी सफलता की नई इबारत
बता दें कि, बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में उन्होंने न केवल सुरक्षा अभियानों को नई दिशा दी, बल्कि ग्रामीणों का विश्वास जीतने और विकास कार्यों को गति देने में भी अहम योगदान दिया। उनकी अगुवाई में सुरक्षा बलों ने कई बड़े नक्सल विरोधी ऑपरेशन सफलतापूर्वक अंजाम दिए, जिससे नक्सली नेटवर्क को भारी नुकसान पहुंचा। पी. सुंदरराज की कार्यशैली का सबसे बड़ा पहलू यह रहा कि उन्होंने सुरक्षा कार्रवाई के साथ-साथ जनसंपर्क और विश्वास बहाली पर भी विशेष जोर दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और कई गांव मुख्यधारा से जुड़ने लगे। विशेषज्ञों का मानना है कि बस्तर को नक्सलमुक्त (IPS P Sundarraj) बनाने की दिशा में मिली बड़ी सफलताओं के पीछे पी. सुंदरराज की रणनीतिक सोच, नेतृत्व क्षमता और जमीनी स्तर पर काम करने का अनुभव महत्वपूर्ण कारक रहा है। यही वजह है कि उन्हें प्रदेश में नक्सल विरोधी अभियान के सबसे प्रभावी अधिकारियों में गिना जाता है।






