रायपुर

Chhattisgarh Liquor Scam : रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा…! कोर्ट ने लगाई शर्तें…यहां देखें Video

लखमा को बड़ी राहत

रायपुर, 04 फरवरी। Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत आदेश के बाद लखमा को रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते हुए लखमा पर कुछ सख्त शर्तें लगाई हैं। आदेश के मुताबिक, लखमा को छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर रहना होगा। हालांकि, कोर्ट में पेशी के दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ आने की अनुमति होगी। इसके अलावा, स्वास्थ्य कारणों या किसी विशेष परिस्थिति में लखमा पूर्व अनुमति लेकर राज्य में प्रवेश कर सकेंगे। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि जमानत की शर्तों का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जा सकती है। मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं, वहीं आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजर बनी हुई है।

समर्थकों में उत्साह

बता दें कि उनकी रिहाई देखने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जेल के बाहर जमा हो गए हैं। समर्थकों में काफी उत्साह है। लखमा की रिहाई की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सच परेशान हो सकता है, लेकिन उसे कभी हराया नहीं जा सकता। यह एक बार फिर साबित हो गया है। कोर्ट का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करके कांग्रेस नेताओं को डराने की कोशिश की गई, लेकिन कार्यकर्ता और पार्टी और भी ज़्यादा मज़बूत होकर उभरेंगे। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट (CG Liquor Scam Update) द्वारा दी गई ज़मानत यह दिखाती है कि सच की लड़ाई में मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन आखिरकार जीत सच की ही होती है।

Related Articles

Back to top button