Media Team : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बदली मीडिया रणनीति…! नए चेहरों को मिली कमान…यहां देखें List

News Power Zone
1 Min Read
Media Team
रायपुर, 05 जून। Media Team : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए संचार विभाग में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति तथा प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने 5 मुख्य प्रवक्ताओं और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। कांग्रेस संगठन का कहना है कि इन नियुक्तियों (Media Team Appointment) का उद्देश्य पार्टी की मीडिया और जनसंपर्क गतिविधियों को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाना है। पार्टी ने अनुभवी नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने की रणनीति बनाई है।
TAGGED:
Share This Article