रायपुर

IPS Suspension : बिग ब्रेकिंग…! IPS रतनलाल डांगी सस्पेंड…महिला से कथित अश्लील चैट वायरल

जांच पूरी होने के बाद विभागीय कार्रवाई और कड़ी सजा भी दी जा सकती है

रायपुर, 26 मार्च। IPS Suspension : राज्य सरकार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी IPS रतनलाल डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक महिला के साथ उनकी कथित अशोभनीय चैट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि अधिकारी ने अपने पद की गरिमा के अनुरूप आचरण नहीं किया और नैतिक मानकों के विपरीत व्यवहार किया। सरकार ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। आरोप है कि रतनलाल डांगी ने अपने पद का दुरुपयोग किया और सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों का उल्लंघन किया। प्रथम दृष्टया जांच में यह पाया गया कि उनका आचरण अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 के तहत निर्धारित प्रावधानों के विपरीत है। मामले में विशेष रूप से नियम 3(1-क) (i), नियम 2(ख) (vii) और नियम 17-क (दो) के उल्लंघन का उल्लेख किया गया है। ये नियम अधिकारियों के आचरण, नैतिकता और जिम्मेदार व्यवहार से संबंधित हैं। घटना सामने आने के बाद शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच कराई, जिसमें आरोपों के संकेत मिलने पर तत्काल निलंबन का फैसला लिया गया। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

संभावित आगे की कार्रवाई

सरकारी सूत्रों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद विभागीय कार्रवाई और कड़ी सजा भी दी जा सकती है, जिसमें सेवा से बर्खास्तगी तक शामिल हो सकती है।

Related Articles

Back to top button