कोरबा

Accident : कोरबा में बड़ा हादसा टला…! HTPS के पास 85 KW मिनी हाइडल प्लांट में स्टॉप डैम टूटा…पानी घुसने से अफरा-तफरी…यहां देखें Video

विद्युत उत्पादन पूरी तरह बंद

कोरबा, 20 नवंबर। Accident : HTPS (हासीदेव ताप विद्युत स्टेशन) के पास स्थापित 85 किलोवॉट मिनी हाइडल प्लांट में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अचानक स्टॉप डैम में दरार आने से भारी मात्रा में पानी सीधे प्लांट के भीतर घुस गया, जिससे अंदर काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टॉप डैम टूटते ही कुछ ही मिनटों में प्लांट का निचला हिस्सा पानी से भरने लगा। कर्मचारी तुरंत बाहर की ओर दौड़े, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ और एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

विद्युत उत्पादन पूरी तरह बंद

पानी के तेज बहाव और उपकरणों के डूबने की वजह से मिनी हाइडल प्लांट में विद्युत उत्पादन पूरी तरह बंद हो गया है। प्लांट के सभी टर्बाइन और इलेक्ट्रिकल यूनिट को सुरक्षा कारणों से शटडाउन कर दिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे

घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत मंडल एवं हाइडल विंग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्लांट में घुसे पानी का मुआयना किया और तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

मरम्मत और पानी निकालने का काम शुरू

स्टॉप डैम में आई दरार को भरने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया है। साथ ही प्लांट के भीतर जमा पानी को निकालने के लिए पंप लगाए जा रहे हैं। तकनीकी दल नुकसान का आकलन कर रहा है।

हादसा क्यों हुआ, जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टॉप डैम की संरचना में कमजोरी या अचानक जलस्तर बढ़ने को कारण माना जा रहा है, हालांकि अधिकारी इसकी तकनीकी जांच कर रहे हैं। इस घटना ने मिनी हाइडल प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था और स्टॉप डैम की मजबूती को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button