छत्तीसगढ़कोरबाराजनीति

भाजपा पार्षद प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री के भाई निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने लगाया ये आरोप

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम के वार्ड नंबर 18 (कोहड़िया वार्ड) में भाजपा के नरेंद्र देवांगन निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो गए हैं। यह तब हुआ जब कांग्रेस प्रत्याशी हरीश कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

इसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें दावा किया गया है कि भाजपा ने सत्ता और धनबल का दुरुपयोग करते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश कुमार को नाम वापस लेने के लिए मजबूर किया। कांग्रेस की जिला शहर अध्यक्ष सपना चौहान ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “हरीश कुमार पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे, लेकिन उन पर इतना दबाव डाला गया कि वे डरे-सहमे नजर आ रहे थे।”

सपना चौहान ने यह भी आरोप लगाया कि हरीश कुमार से संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनका मोबाइल बंद है और घर पर भी वे नहीं मिले। उनके परिवार के लोग भी डरे हुए हैं।

कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि भाजपा द्वारा अन्य कांग्रेसी पार्षदों पर भी दबाव बनाया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस आगे की रणनीति पर विचार कर रही है।

Related Articles

Back to top button