Featuredकोरबाक्राइमपुलिस

Korba : नही सुधरी ट्रैफिक जाम की स्थिति तो ASP ने खुद संभाला मोर्चा.. सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…

कोरबा। शाम होते ही शहर में लग रहे जाम की स्थिति से निपटने एएसपी ने आज खुद मोर्चा संभाला। सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क करने वाले वाहन चालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

 


बता दें कि सड़क लोगों के आने-जाने के लिए है न कि गाड़ियां खड़ी कर राहगीरों की मुसीबत बढ़ाने या सामान रखकर कारोबार के लिए। यह बात कहते-कहते पुलिस-प्रशासन थक गई, पर लोग हैं कि सुधरने का नाम नहीं ले रहे। ऐसे में एएसपी नेहा वर्मा ने यातायात पुलिस की टीम के साथ कार्यवाही का डंडा लेकर सड़क व्यवस्था के सुधार अभियान में उतरी। यातयात व्यवस्था दुरुस्त करने शहर में निकली यातायात पुलिस ने मुख्य मार्ग के पॉम मॉल के समीप एक दर्जन से अधिक वाहनों पर कार्यवाही की है।

सड़क में खड़े वाहनों के पहिए लाॅक, समझाइश भी दी गई

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने शुक्रवार को शहर के मुख्य मार्ग पर विशेष अभियान चलाया गया। मुख्य मार्ग मे वाहन खड़ा करने वाले चालकों के वाहनों के पहिए लॉक किए गए और उनसे जुर्माना वसूली की कार्रवाई की गई है। रविवार को 1 दिन के भीतर ही शहर के अलग-अलग स्थान में लगभग 1 दर्जन से अधिक चार पहिया वाहन में लॉक करने की कार्रवाई की गई है।

 

पुलिस का कहना है कि अभियान अब निरंतर जारी रहेगा। सड़क पर यदि कोई भी वहां खड़ा पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button