छत्तीसगढ़

School Timing : स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव…! कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश…देखें नई टाइमिंग

दो पालियों में संचालित स्कूलों का नया समय

जांजगीर, 03 जुलाई। School Timing Update : ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों की सुविधा और शैक्षणिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन ने जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अन्य विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। कलेक्टर (शिक्षा) द्वारा जारी आदेश के अनुसार 3 जुलाई 2026 से आगामी आदेश तक सभी स्कूल संशोधित समय-सारणी के अनुसार संचालित होंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

दो पालियों में संचालित स्कूलों का नया समय

सोमवार से शुक्रवार
  • प्रथम पाली: सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक
  • द्वितीय पाली: दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
शनिवार
  • प्रथम पाली: दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
  • द्वितीय पाली: सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक
यानी शनिवार को दोनों पालियों के समय की अदला-बदली रहेगी।

एक पाली में संचालित स्कूलों का नया समय

सोमवार से शुक्रवार
  • सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
शनिवार
  • सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक
जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को संशोधित समय-सारणी का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button