Featuredक्राइमछत्तीसगढ़सामाजिक

Breaking : महिला कर्मचारी और व्याख्याता से छेड़छाड़ के आरोप में विद्यालय प्राचार्य गिरफ्तार

जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिमड़ा के प्राचार्य सुधीर कुमार बरला पर महिला कर्मचारी और महिला व्याख्याता से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 75(1)(iv) और 79 के तहत दो अलग-अलग FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे हुआ खुलासा

15 अगस्त को विद्यालय की छुट्टी के बाद जब सभी स्टाफ घर लौट गए, तभी महिला कर्मचारी कक्ष का दरवाजा बंद करने पहुंची। इसी दौरान प्राचार्य ने भीतर से दरवाजा बंद कर अशोभनीय हरकत की और विरोध करने पर धमकी दी।

इसी तरह 14 नवंबर (बाल दिवस) को विद्यालय की एक महिला व्याख्याता ने आरोप लगाया कि प्राचार्य ने उनसे आपत्तिजनक बातें कीं और छेड़छाड़ का प्रयास किया। पीड़िताओं के अनुसार प्राचार्य अक्सर महिला शिक्षकों से अभद्र कमेंट करता था, जैसे “किसे किस करूं, किसे विस करूं, आई लव यू” आदि।

शिकायत क्यों हुई देर से

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि लोकलाज और भय के कारण वे लंबे समय तक घटनाओं को छुपाए रहीं। लेकिन लगातार मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर उन्होंने विद्यालय स्टाफ मीटिंग में मामला उठाया और फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस और शिक्षा विभाग की कार्रवाई

एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने बताया कि आरोपी सुधीर कुमार बरला (52 वर्ष), पिता स्व. लाजरूस बरला, को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद भटनागर ने कहा कि प्राचार्य की हरकत अत्यंत गंभीर और अनुचित है। विभागीय कार्रवाई के लिए संभागीय आयुक्त को पत्र भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button