Featuredछत्तीसगढ़सामाजिक

CG News: मुख्यमंत्री से मिला कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय में मारपीट और तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई की मांग

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय, नवा रायपुर में विभागीय अपर संचालक संजीव तिवारी के साथ हुई अभद्रता, झूमा-झटकी और कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना के विरोध में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन और छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि, यह घटना केवल एक शासकीय अधिकारी पर हमला नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की संस्थागत गरिमा और अनुशासन पर सीधा प्रहार है

 

CG News: शासकीय सेवकों की सुरक्षा के लिए सशक्त कानून बने : वर्मा

फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि, यह अत्यंत चिंताजनक है कि, भयादोहन और ब्लैकमेलिंग की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि, भय, भ्रम और दबाव का वातावरण बनाना समाज और शासन- दोनों के प्रति विश्वासघात है। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह मांग की कि, राज्य में शासकीय सेवकों की सुरक्षा के लिए एक सशक्त कानून बनाया जाए।

CG News: सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि, दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और राज्य सरकार इस प्रकार की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी। मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल में जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक जे. एल. दरियो, उमेश मिश्रा, संयुक्त संचालक पवन गुप्ता, उपसंचालक घनश्याम केशरवानी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button