CG liquor scam: कटोरा तालाब में बार कारोबारी के ठिकानों पर ED की रेड, झारखंड में कई अफसरों के यहां छापेमारी

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। CG liquor scam: झारखंड के साथ छत्तीसगढ़ में ईडी ने मंगलवार सुबह धनतेरस के दिन शराब घोटाले में छापेमारी शुरू की है। झारखंड के पूर्व उत्पाद (आबकारी) सचिव आईएएस विनय चौबे, और संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह से जुड़े रांची और रायपुर के करीबियों को ईडी ने घेरा है।

CG liquor scam: रायपुर में अशोका रतन निवासी बार कारोबारी राठौर और सूर्या अपार्टमेंट कटोरा तालाब में एक ठिकाने में जांच चल रही है। राठौर विनार बार का संचालक है। झारखंड में शराब कारोबार से जुड़ी अलग अलग कंपनियों और उनके संचालकों के यहां ईडी ने आज सुबह छापा मारा।

CG liquor scam: मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी के घर भी ईडी पहुंची है, लेकिन अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खबर अपडेट की जा रही है।

Share This Article