छत्तीसगढ़
Raigarh NTPC : मुआवजे की राशि बनी मौत का कारण…! बेटे ने गला घोंटकर की पिता और दादी की हत्या
अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
क्या है पूरा मामला
दरअसल, 3 अक्टूबर को ग्राम रायकेरा के कोटवार सकिर्तन राठिया ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में दो लोगों की लाश उनके घर की परछी में पड़ी है। सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, थाना प्रभारी कुमार गौरव, एफएसएल टीम व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि दोनों की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाने और मारपीट से मौत की पुष्टि हुई।पुलिस को ऐसे मिला सुराग
जांच के दौरान पुलिस को संदेह मृतक के बेटे रविशंकर सिदार और रिश्तेदार रामप्रसाद सिदार उर्फ गरिहा पर गया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि, रविशंकर का अपने पिता घुराउ राम सिदार से एनटीपीसी मुआवजे की रकम को लेकर लंबे समय से विवाद था। रामप्रसाद सिदार भी इस संपत्ति विवाद में शामिल था और उसने रविशंकर को कई बार उकसाया। 2 अक्टूबर की शाम दोनों ने मिलकर घुराउ राम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। जब सुखमेत सिदार ने विरोध किया तो उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी को बरामद कर लिया है।पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता
- थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव
- एसडीओपी धरमजयगढ़: सिद्धांत तिवारी
- एएसआई खेमराज पटेल, रामसजीवन वर्मा
- प्रधान आरक्षक पारसमणि बेहरा
- आरक्षक हरीश पटेल, चंद्रशेखर चंद्राकर, प्रदीप तिग्गा
- स्थानीय सहयोगी कालिया गुप्ता






