रायपुर

Minister Car Accident : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की कार का एक्सीडेंट…गाड़ी का विंडशील्ड टूटा

मंत्री सहित वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित

रायपुर, 29 दिसंबर। Minister Car Accident : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की कार से एक रॉड टकराने की घटना सामने आई है। हादसे के समय मंत्री तोखन साहू स्वयं वाहन में मौजूद थे। घटना में कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह घटना चंदेली (दामाखेड़ा) के समीप हुई। बताया जा रहा है कि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू रायपुर से दिल्ली की ओर यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार CG04M7200 के साथ यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर सुरक्षा और जांच की प्रक्रिया शुरू की गई। फिलहाल मंत्री और उनके साथ मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button