Uncategorized

IPL 2025: होली के दिन दिल्ली कैपिटल्स ने किया नए कप्तान का एलान, इस ऑलराउंडर को मिली कमान

नई दिल्ली। अपने पहले आईपीएल खिताब की रेस में लगी दिल्ली कैपिटल्स ने आने वाले सीजन के लिए अपना नए कप्तान का एलान कर दिया है। अभी तक ऋषभ पंत इस टीम के कप्तान थे जो इस सीजन टीम के साथ नहीं है। ऐसे में फ्रेंचाइजी को नया कप्तान चाहिए था और जो नाम रेस में थे उनमें से ही एक के कंधों पर ये जिम्मेदारी आई है। दिल्ली ने अक्षर पटेल को कप्तान नियुक्त किया है।
केएल राहुल को भी इस रेस में माना जा रहा था, लेकिन मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने ये जिम्मेदारी संभालने से इनकार कर दिया था तो फिर अक्षर का नाम तय था जो हुआ भी। फ्रेंचाइजी ने होली के त्योहार के दिन अपने फैंस को ये तोहफा दिया है।

कप्तान बनने पर अक्षर ने क्या कहा

पिछले सीजन जब अक्षर टीम के उप-कप्तान थे। ऋषभ पंत के एक मैच में बैन होने पर उन्होंने कप्तानी करने का मौका मिला था। इस सीजन पूरी तरह से कप्तानी अपने कंधों पर लेने पर अक्षर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा,”मैं दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनने पर काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं और इसके लिए टीम के मालिकों, कोचिंग स्टाफ का मुझ पर भरोसा जताने के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं।

 

अक्षर साल 2019 से टीम के साथ हैं। वह किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) से इस टीम में आए थे। तब से वह लगातार टीम के लिए अच्छा करते आ रहे हैं। दिल्ली ने अभी तक सिर्फ एक बार ही साल 2020 में फाइनल खेला है और इसमें अक्षर का अहम रोल रहा था। वह फ्रेंचाइजी को बहुत अच्छे से जानते और समझते हैं और इससे टीम को फायदा होगा।

Related Articles

Back to top button