Featuredक्राइमछत्तीसगढ़सामाजिक

CG Crime: भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या मामले में एनआईए का बस्तर में कई जगहों पर छापे

नई दिल्ली/रायपुर। CG Crime: भारतीय जनता पार्टी नेता रतन दुबे की हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी की।

 

 

CG Crime: जांच एजेंसी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने एक बयान में कहा, भाकपा (माओवादी) के पूर्वी बस्तर संभाग के बयानार एरिया कमेटी के विभिन्न संदिग्धों और नक्सल समर्थकों से जुड़े परिसरों पर कार्रवाई करते हुए एनआईए ने बुधवार को तोयनार,कौशलनार, बडेनहोद, धौड़ाई और कोंगेरा गांवों में 12 स्थानों पर छापेमारी की।

 

 

CG Crime: बयान में कहा गया है कि छापेमारी के दौरान कई मोबाइल फोन, एक टैबलेट और 9.90 लाख रुपए नकद के साथ-साथ नक्सली विचारधारा का प्रचार करने वाले पर्चे और साहित्य भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button