Gold Import Duty बढ़ते ही MCX पर हड़कंप…! सोना-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल…यहां देखें
एक झटके में ₹11,000 महंगा हुआ सोना
नई दिल्ली, 13 मई। Gold Import Duty : मोदी सरकार द्वारा सोने पर आयात शुल्क 6% से बढ़ाकर 15% किए जाने के बाद MCX पर सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। सोना ₹11,000 से ज्यादा महंगा हुआ, जबकि चांदी ₹3 लाख प्रति किलो के पार पहुंच गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया यानी MCX पर बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। मोदी सरकार द्वारा सोने पर आयात शुल्क बढ़ाने के फैसले के बाद बाजार में भारी हलचल मच गई।
सरकार ने सोना-चांदी समेत कीमती धातुओं पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। इस फैसले का असर खुलते ही कमोडिटी बाजार में दिखाई दिया।
एक झटके में ₹11,000 महंगा हुआ सोना
MCX पर 5 जून एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना (Gold Import Duty) मंगलवार को ₹1,53,442 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। लेकिन बुधवार सुबह बाजार खुलते ही इसकी कीमत उछलकर ₹1,64,497 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। यानी कुछ ही घंटों में सोना ₹11,055 महंगा हो गया। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से विदेश से सोना मंगाना महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ा।
चांदी ने भी दिखाई रॉकेट जैसी तेजी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी विस्फोटक तेजी देखने को मिली। MCX पर 3 जुलाई एक्सपायरी वाली चांदी मंगलवार को ₹2,79,062 प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुधवार को ओपनिंग के साथ ही Silver Price बढ़कर ₹3,01,429 प्रति किलो पहुंच गया। यानी एक झटके में चांदी ₹22,367 महंगी हो गई।
अब भी रिकॉर्ड हाई से नीचे हैं दाम
तेज उछाल के बावजूद सोना अपने ऑल टाइम हाई ₹2,02,984 प्रति 10 ग्राम से अभी भी करीब ₹38,487 सस्ता है। वहीं चांदी अपने रिकॉर्ड हाई ₹4,57,328 प्रति किलो से करीब ₹1.55 लाख नीचे कारोबार कर रही है।
सरकार ने क्यों बढ़ाई आयात शुल्क?
मोदी सरकार ने गोल्ड इंपोर्ट ड्यूटी में बड़ा उतार करते हुए बेसिक कस्टम ड्यूटी 5% से बढ़ाकर 10% कर दी है। वहीं AIDC (एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस) को 1% से बढ़ाकर 5% किया गया है। सरकार का मानना है कि इससे विदेशों से सोने का आयात कम होगा और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव घटेगा।
PM मोदी ने की थी सोना न खरीदने की अपील
PM नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लोगों (Gold Import Duty) से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि मिडिल ईस्ट संकट के चलते विदेशी मुद्रा बचाना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार के इस फैसले से आने वाले दिनों में सोना-चांदी बाज़ार में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।



