बिलासपुर

Deputy CM अरुण साव ने रेल हादसे में घायलों से की मुलाकात…! दिए बेहतर इलाज के निर्देश

लाल खदान रेल हादसे के घायलों का हाल जानने पहुंचे डिप्टी सीएम साव

बिलासपुर, 05 नवंबर। Deputy CM : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को बिलासपुर के विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर लाल खदान रेल हादसे में घायल मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से चर्चा कर उपचार की स्थिति जानी और सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

घायलों का इलाज चार अस्पतालों में जारी

ज्ञात हो कि 4 नवम्बर को बिलासपुर के लाल खदान के पास हुए भीषण रेल हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 लोग घायल हुए थे। सभी घायलों का इलाज सिम्स, अपोलो, रेलवे अस्पताल और अरपा मेडिसिटी में किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने दिलाया भरोसा

अस्पतालों के दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री साव ने घायलों और उनके परिजनों से बातचीत की तथा सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है और उपचार में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे साथ

इस मौके पर महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी उप मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।

अस्पताल पहुंचकर जानी स्थिति, डॉक्टरों को बेहतर से बेहतर इलाज के दिए निर्देश

 

Related Articles

Back to top button