कोरबा

Collector Inspection : कोरबा कलेक्टर ने किया निरीक्षण…! सड़क और पुल निर्माण कार्यों का लिया जायजा

पुनर्वास गांवों को मॉडल बनाने के निर्देश

कोरबा, 07 जनवरी। Collector Inspection : कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत खदान विस्तार हेतु अधिग्रहित ग्राम खोडरी और पोड़ी के पुनर्वास ग्राम खम्हरिया एवं जटराज में बसाहट के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुनर्वास ग्रामों को मॉडल पुनर्वास ग्राम के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण सड़क, नाली सहित अन्य आवश्यक अधोसंरचना निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि विस्थापित परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इसके पश्चात कलेक्टर श्री दुदावत ने सर्वमंगला से इमलीछापर तक निर्माणाधीन सड़क का अवलोकन किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम भिलाईखुर्द तरदा में प्रस्तावित नवीन पुल के निर्माण स्थल का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, अपर निगम आयुक्त  विनय मिश्रा सहित एसईसीएल के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button