Breakingक्राइमछत्तीसगढ़पुलिस

Bilaspur ब्रेकिंग : थाने में पुलिस के सामने महिला ने खाया जहर, तमाशा देखता रहा स्टॉफ…

बिलासपुर। जिले के सिविल लाइन थाने में एक महिला ने थानेदार के सामने जहर खा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मी उसे बचाने की कोशिश नहीं की। जब उसके मुंह से झाग निकलने लगा तब वे महिला को अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने महिला के पति को दुष्कर्म के केस में पकड़ा है, उसे बचाने के लिए ही वह थाने पहुंची थी।

सीएसपी उमेश गुप्ता ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने थाना में शिकायत की थी कि मंगला निवासी किशन पटेल ने उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया था। इसके बाद युवती उसके घर पहुंची और शादी की बात की। तब युवक और उसके परिजन मामले में समझौता करने लगे। जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को थाने लेकर आई।

पति को पुलिस पकड़कर ले जाने की जानकारी मिलने के बाद उसकी पत्नी उषा भी थाना पहुंची। वहां वह पुलिसकर्मियों को समझाने की कोशिश कर रही थी। जब पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी तो उसने जहर खा लिया। महिला जब बैठे-बैठे गिर गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा तो पुलिस हरकत में आई। बताया जा रहा है कि, महिला उषा अपने पति का पक्ष लेते हुए उसे छोड़ने के लिए दबाव बनाने लगी।

Related Articles

Back to top button