Modi gifts Melodi Toffee to Meloni : रोम में दिखी ‘मेलोडी’ डिप्लोमेसी…! पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की टॉफी…सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
'मोदी-मेलोनी' और 'मेलोडी' हैशटैग ट्रेंड
रोम, 20 मई। Modi gifts Melodi Toffee to Meloni : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच दोस्ताना रिश्ते एक बार फिर चर्चा में हैं। इटली दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी और मेलोनी की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी इटली की प्रधानमंत्री को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में दोनों नेता मुस्कुराते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में मेलोनी हाथ में टॉफी का पैकेट पकड़े हुए कहती हैं कि प्रधानमंत्री मोदी उनके लिए बेहद खास टॉफी लाए हैं। इसके बाद पीएम मोदी मुस्कुराते हुए ‘मेलोडी’ कहते हैं। दोनों नेताओं के बीच का यह सहज और दोस्ताना पल सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।
‘मोदी-मेलोनी’ और ‘मेलोडी’ हैशटैग ट्रेंड
वीडियो साझा करते हुए मेलोनी ने लिखा, गिफ्ट के लिए धन्यवाद। इसके बाद सोशल मीडिया पर ‘मोदी-मेलोनी’ और ‘मेलोडी’ हैशटैग फिर से ट्रेंड करने लगे। यूजर्स इस पल को भारत और इटली के मजबूत रिश्तों का प्रतीक बता रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर लंबे समय से पीएम मोदी और मेलोनी के नाम को जोड़कर ‘मेलोडी’ हैशटैग ट्रेंड करता रहा है। ऐसे में पीएम मोदी द्वारा मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट करना लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बन गया है।
प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं। रोम में उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ डिनर के दौरान हुई, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह भारत-इटली मित्रता को और मजबूत बनाने के लिए औपचारिक वार्ता को लेकर उत्साहित हैं।



