Featuredदेशसामाजिक

medical-store-bandh-20-may:ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में कल बंद रहेंगे छत्तीसगढ़ के 20 हजार मेडिकल स्टोर, फटाफट चेक कर लें अपनी दवा पर्ची

 

medical-store-bandh-20-may: रायपुर। ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी छूट के विरोध में देशभर के मेडिकल स्टोर संचालकों ने 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद का ऐलान किया है। ‘ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स’ (AIOCD) के नेतृत्व में आयोजित इस बंद का असर छत्तीसगढ़ में भी व्यापक रूप से देखने को मिलेगा। दवा विक्रेता संघ के अनुसार, देशभर में करीब 5 करोड़ लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से दवा व्यापार से जुड़े हुए हैं। 20 मई को होने वाली इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत लगभग 12.5 लाख दवा दुकानें बंद रहेंगी।

medical-store-bandh-20-may: दवा व्यापारियों का कहना है कि केंद्र सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दवाओं की बिक्री और अत्यधिक डिस्काउंट से पारंपरिक मेडिकल स्टोरों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इसी के विरोध में ऑल इंडिया केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले देशव्यापी हड़ताल की जा रही है।

 

medical-store-bandh-20-may: छत्तीसगढ़ में 20 हजार मेडिकल स्टोर बंद जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में करीब 20 हजार मेडिकल स्टोर हैं। यदि एक दिन के लिए भी दवा दुकानें बंद रहती हैं, तो राज्य में लगभग 50 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर पड़ सकता है। अकेले रायपुर शहर में दवाओं का दैनिक कारोबार करीब 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

medical-store-bandh-20-may: इधर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने दावा किया है कि आम लोगों को जरूरी दवाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन ने सभी जिला अधिकारियों को आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं और स्वास्थ्य सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सरकारी अस्पतालों, जनऔषधि केंद्रों, धन्वंतरि मेडिकल स्टोर्स तथा अन्य निर्धारित केंद्रों पर दवाएं उपलब्ध रहेंगी, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button