क्राइमBreakingFeaturedकोरबा

GST Raid : गुटखा फैक्ट्री से लेकर सैफ्रॉन कॉर्पोरेट और KORBA तक छापेमारी, ढाई करोड़ की टैक्स वसूली

कमिश्नर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर यह कार्रवाई अवैध गुटखा निर्माण और बिक्री की शिकायतों के आधार पर की गई।

GST Raid : रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्टेट जीएसटी विभाग की कार्रवाई ने अवैध व्यापार और टैक्स चोरी पर नकेल कस दी है। देर रात जीएसटी की टीम ने राजनांदगांव और दुर्ग के बीच जलबांधा रोड के पास जोरातराई और अंजोरा के गनियारी में स्थित सितार गुटखा फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान बड़ी मात्रा में गुटखा बनाने का सामान बरामद हुआ। कमिश्नर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर यह कार्रवाई अवैध गुटखा निर्माण और बिक्री की शिकायतों के आधार पर की गई। फैक्ट्री में जांच अभी भी जारी है।

 

फुटवेयर सेक्टर में 17 डीलरों पर कार्रवाई, ढाई करोड़ वसूले-

पिछले दो दिनों में जीएसटी विभाग ने कपड़ा और फर्नीचर सेक्टर के बाद फुटवेयर सेक्टर पर भी शिकंजा कसा। रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, जगदलपुर, बिलासपुर और कोरबा में एक साथ 17 डीलरों के यहां छापेमारी की गई। इंटेलिजेंस टीम की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। इस दौरान ढाई करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली की गई।

 

सैफ्रॉन कॉर्पोरेट में भी GST का हथौड़ा-

राजधानी रायपुर में सैफ्रॉन कॉर्पोरेट पर भी जीएसटी की पांच सदस्यीय टीम ने छापा मारा। यह प्रोजेक्ट बगड़िया ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड का है, जो ऐश्वर्या ग्रुप के सह-संस्थापक निलय ग्रुप से भी जुड़ा हुआ है। इस कार्रवाई में दस्तावेजों की गहन जांच की गई। सूत्रों के मुताबिक, जीएसटी विभाग अब उन क्षेत्रों पर भी नजर रख रहा है, जो पहले जांच से बचे हुए थे।

Related Articles

Back to top button