Coal India Wage Agreement : कोयला मजदूरों ने खोला मोर्चा…! JBCCI-12 के तत्काल गठन की मांग…गेवरा-दीपका प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन VIDEO
कोयला मजदूर पंचायत ने सौंपा ज्ञापन
गेवरा-दीपका, 10 अगस्त। Coal India Wage Agreement : कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के 12वें वेतन समझौते को लेकर कोयला मजदूर पंचायत (हिंद मजदूर सभा) ने आवाज बुलंद की है। संगठन की गेवरा-दीपका और CEWS क्षेत्र इकाई ने सोमवार को क्षेत्रीय प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर JBCCI-12 के तत्काल गठन की मांग की।
संगठन का कहना है कि करीब 2.50 लाख कोयला श्रमिकों के वेतन समझौते को लेकर प्रक्रिया समय पर शुरू होना जरूरी है। ऐसे में 12वें जेबीसीसीआई के गठन में देरी नहीं की जानी चाहिए।
कोयला मजदूर पंचायत ने सौंपा ज्ञापन
10 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12 बजे कोयला मजदूर पंचायत (HMS) की ओर से गेवरा-दीपका और CEWS क्षेत्र के प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने कहा कि कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों के वेतन समझौते से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर समयबद्ध निर्णय के लिए JBCCI-12 का तत्काल गठन आवश्यक है।
2.50 लाख श्रमिकों के वेतन समझौते का मुद्दा
ज्ञापन में कहा गया कि कोल इंडिया एवं उसकी अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत लगभग 2.50 लाख श्रमिकों का नया वेतन समझौता 1 जुलाई 2026 से लागू होना प्रस्तावित है। ऐसे में वेतन समझौते की प्रक्रिया को समय पर आगे बढ़ाने के लिए JBCCI-12 के गठन की प्रक्रिया तत्काल शुरू किए जाने की मांग की गई है।
श्रमिक संगठनों ने उठाई मांग
संगठन के मुताबिक, देश के चार प्रमुख केंद्रीय श्रम संगठनों और कोयला उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि संगठनों की ओर से श्रमिकों की समस्याओं और मांगों को समय-समय पर प्रबंधन के सामने रखा जाता रहा है। इसी क्रम में 10 अगस्त को सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालयों में धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
‘श्रमिक हित में जल्द शुरू हो प्रक्रिया’
कोयला मजदूर पंचायत ने मांग की कि श्रमिक हितों को ध्यान में रखते हुए 12वें JBCCI के गठन की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए, ताकि वेतन समझौते के साथ-साथ श्रमिकों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी समयबद्ध निर्णय लिया जा सके। संगठन के पदाधिकारियों ने गेवरा और दीपका क्षेत्र प्रबंधन को ज्ञापन सौंपते हुए मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम में हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष रेशमलाल यादव सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी, गेवरा-दीपका और CEWS क्षेत्र के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।





