Liquor and Fake Hologram Scams : अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी को कोर्ट में किया पेश, 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

News Power Zone
1 Min Read

Liquor and Fake Hologram Scams : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब और नकली होलोग्राम घोटाले में प्रमुख आरोपी अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी को आज अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इन आरोपियों को मेरठ से गिरफ्तार कर रायपुर लाने के बाद कोर्ट में पेश किया।

Liquor and Fake Hologram Scams : ईडी ने अदालत को सूचित किया कि पूछताछ के दौरान नकली शराब घोटाले से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी और अनिल टूटेजा को इस पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बताया गया है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद इन्हें फिर से न्यायिक रिमांड पर भेजने का फैसला लिया है।

Share This Article