Korba : तिरंगा स्वरूप में सर्वमंगला पुलिस चौकी.. कोरबा शहर की दहलीज पर स्वतंत्रता का महापर्व

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। वैसे तो देश की आजादी के 78 वें उत्सव में शरीक होने आज हर भारतवासी उत्सुक है। कमीज की जेब के पास तिरंगा लगाकर गर्वित होने हर सीना तैयार है। कोरबा शहर की दहलीज बनाती सर्वमंगला पुलिस चौकी को देखकर कुछ ऐसा ही देशप्रेम का भाव हर दिल में पैदा हो रहा है।

 

केसरिया, सफेद और हरे गुब्बारों से सजी संवरी दुल्हन सी यह पुलिस चौकी ” परित्राणाय साधूनां” के ध्येय ” वाक्य को साकार स्वरूप देते हुए आन-बान-शान के प्रतीक और हर हिंदुस्तानी की धड़कनों में बसने वाले तिरंगे में बदल कर आमजनों में राष्ट्रवाद का अलख जगा रही है।

VDO में देखें

 

 

इस पुलिस चौकी में कर्तव्यपथ पर डटे रहने वाले पुलिसकर्मियों ने अपनी कर्मभूमि को ऐसे सजाया है, कि उस पर नजर पड़ते ही हर नागरिक देश की आजादी के अनुपम उत्सव में खुद-ब-खुद शामिल होने का आतुर हो जाए। शहर की सीमा में स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ का इस अंदाज में स्वागत अनुकरणीय है, जिसकी जितनी भी सराहना की जाए, कम होगी।

तिरंगा स्वरूप में सर्वमंगला पुलिस चौकी.. कोरबा शहर की दहलीज पर स्वतंत्रता का महापर्व

Share This Article