CG News: विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, ​थोड़ी देर में राज्यपाल डेका तीन विधायकों को दिलाएंगे मंत्री पद की शपथ

News Power Zone
1 Min Read

CG News: रायपुर। Vishnudev Sai cabinet will be expanded today: छत्तीसगढ़ में आज साय मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। वहीं राजभवन में आज शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। राज्यपाल रमेन डेका इन मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। राजभवन में मंत्री सुबह 10.30 बजे शपथ लेंगे। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में सीएम विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

CG News: तीन विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

उनके अलावा अन्य मंत्री, BJP के विधायक भी इस समारोह में मौजूद होंगे। बतादें कि यहां पर लगभग तीन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। जिसमें अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव के नाम शामिल हैं।

CG News: CM विधायकों को दी बधाई

मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीनों विधायकों को बधाई दी है। आज सुबह साढ़े 10 बजे तीनों विधायक शपथ लेंगे। वहीं इस समारोह के बाद ये तीनों नव नियुक्त मंत्री दिल्ली जाएंगे, और यहां पर वह दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मुलाकात करेंगे।

Share This Article