Featuredकोरबासामाजिक

Korba Vacancy News: विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती, CMHO कार्यालय ने मांगे आवेदन

Korba। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कोरबा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और यूसीएचसी में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्तियां जिला खनिज न्यास निधि (DMF) मद के अंतर्गत संविदा आधार पर की जाएंगी।

जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला, पाली, कटघोरा, पोंड़ीउपरोड़ा तथा रानी धनराज कुंवरदेवी यूसीएचसी कोरबा में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को देखते हुए यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

बाल चिकित्सक (Pediatrician) – 2 पद

एनेस्थेटिस्ट – 2 पद

रेडियोलॉजिस्ट – 2 पद

एमडी मेडिसिन – 3 पद

शल्य चिकित्सक (सर्जन) – 3 पद

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थी दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा में उपस्थित होकर भर्ती से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह संविदा नियुक्ति पूर्व से निर्धारित खनिज न्यास निधि अंतर्गत रिक्त पदों के भरने तक ही मान्य रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button