रायपुर
Police Commissionerate : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा बदलाव…! कानून व्यवस्था मजबूत करने 60 नए उप निरीक्षकों की थानों में तैनाती…यहां देखें List
अपराध जांच से लेकर जनता से संवाद तक सीखेंगे नए SI
बड़े और व्यस्त थानों में ज्यादा तैनाती
प्रशिक्षण के तहत कोतवाली, सिविल लाइन, गोलबाजार, खमतराई, खम्हारडीह, कबीर नगर, टिकरापारा, पंडरी, पुरानी बस्ती, राजेंद्र नगर, डीडी नगर, उरला, तेलीबांधा, आमानाका, आजाद चौक और गंज थाना जैसे व्यस्त थानों में तीन-तीन उप निरीक्षकों की तैनाती की गई है। इन थानों को प्राथमिकता इसलिए दी गई क्योंकि यहां अपराध और जनसंख्या का दबाव ज्यादा रहता है। वहीं गुढ़ियारी, मुजगहन, सरस्वती नगर और देवेंद्र नगर थानों में दो-दो SI को भेजा गया है।अपराध जांच से लेकर जनता से संवाद तक सीखेंगे नए SI
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह प्रशिक्षण चरण नए उप निरीक्षकों के लिए बेहद अहम होगा। इस दौरान उन्हें अनुभवी थाना प्रभारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। नए SI अपराध जांच, साक्ष्य संकलन, गिरफ्तारी प्रक्रिया, शिकायत निपटान, (Police Commissionerate) कानून व्यवस्था नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और जनता से संवाद जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को व्यवहारिक रूप से समझेंगे। रायपुर पुलिस का मानना है कि इससे थानों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा मिल सकेगी।








