
Ayodhya Ram Mandir donation case: नई दिल्ली/अयोध्या। अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है कि श्रद्धालुओं की ओर से दिए गए सभी आभूषण, चांदी की ईंटें आदि सुरक्षित हैं। साथ ही ट्रस्ट ने हालिया घटनाओं को लेकर हैरानी जताई और भक्तों को निष्पक्ष जांच का भी भरोसा दिया।
Ayodhya Ram Mandir donation case: बता दें कि हाल ही में सिंधी समाज ने वीडियो जारी कर चांदी की ईंटों को लेकर सवाल उठाए थे और बताया था कि उन्होंने ट्रस्ट को 200 चांदी की ईंटें दी थी। जिसकी उन्हें रसीद तक नहीं दी गई थी। उन्होंने चांदी के ईंटों का भी वीडियो जारी किया था।
Ayodhya Ram Mandir donation case: घटनाओं से दुखी है ट्रस्ट
राम मंदिर ट्रस्ट ने स्वामी गोविंददेव गिरी की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर कहा, श्री राममंदिर में पिछले कुछ दिनों से सुनी हुई घटनाओं से हम आहत और दुखी हैं। सभी रामभक्तों और रामसेवकों के प्रतिनिधि के रूप में यहां सेवा करने वाले हम इसकी न्यायपूर्ण जांच और रामभक्तों को आश्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
ट्रस्ट ने आगे कहा, हम उन भक्तों को आश्वस्त करते हैं कि जिन्होंने चांदी की ईंटें, आभूषण आदि प्रभु श्रीराम की सेवा में अर्पण हेतु ट्रस्ट के अधिकारियों को सौंपी है, वे चीजें सुरक्षित हिसाब सहित उपलब्ध हैं। मंदिर के दानपात्रों से प्राप्त राशि की घटना के संबंध में ट्रस्ट के निवेदन पर यूपी सरकार की ओर गठित एसआईटी से प्राप्त अंतरिम प्रतिवेदन के आधार पर ट्रस्ट ने एफआईआर की है और उसपर वैधानिक कार्यवाही जारी है।
आगे कहा, हम सभी को भरोसा दिलाते हैं कि भविष्य में कोई दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति ना बने ऐसा सुनिश्चित करेंगे। अपराधियों को वैधानिक यथायोग्य कड़ा दंड मिलें, इन के आग्रही रहेंगे। असामजिक, अधार्मिक, स्वार्थी तत्वों की ओर से सनातन धर्म पर लांछन लगाने के प्रयास सफल नहीं होने देंगे। ट्रस्ट ने लोगों से अपील कि प्रसारित भ्रामक एवं निराधार अफवाहों से स्वयं बचें और अन्य लोगों को भी बचाएं।






