BreakingFeaturedछत्तीसगढ़पुलिस

Breaking: SSP ने बदले 10 थानेदार.. पढ़ें किसे मिला किस थाने का प्रभार

दुर्ग। CG Police Transfer जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एसएसपी विजय अग्रवाल ने 10 थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण में तेजी लाने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। आदेश जारी होते ही पुलिस महकमे में दिनभर इस तबादला सूची की चर्चा रही।

जारी आदेश के अनुसार, वैशाली नगर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा को स्थानांतरित कर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, चर्चित स्क्रैप चोरी प्रकरण की जांच को लेकर चर्चा में रहे अंबर सिंह भारद्वाज को सुपेला थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा महेश ध्रुव, जो वर्तमान में पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ थे, उन्हें एक माह के भीतर दूसरी बार नई जिम्मेदारी देते हुए धमधा थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

तबादला आदेश के तहत विजय यादव को सुपेला थाना से पुरानी भिलाई थाना भेजा गया है। वहीं रामनारायण ध्रुव को छावनी थाना और अमित अंदानी को स्मृति नगर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सूची में शामिल अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी इस तबादला सूची को जिले में पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नए थाना प्रभारियों के कार्यभार संभालने के बाद अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button