छत्तीसगढ़

Road Accident : जांजगीर-चांपा जिले में शादी के जश्न में भीषण हादसा…! बारात में डांस कर रही महिलाओं को कैप्सूल ने रौंदा…यहां देखें Video

तीन लोग गंभीर रूप से घायल

जांजगीर-चांपा, 13 फरवरी। Road Accident : बिर्रा थाना क्षेत्र में एक शादी के दौरान खुशी का माहौल उस वक्त दर्द और चीख-पुकार में बदल गया, जब एक अनियंत्रित कैप्सूल वाहन बारातियों के बीच घुस गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के मुताबिक, बिर्रा निवासी रत्थु देवांगन के घर पर पेंड्रावन से बारात आई थी। रात करीब 10 बजे, बाराती डीजे की धुन पर थिरकते हुए जश्न मना रहे थे, तभी शिवरीनारायण की ओर से आ रही एक कैप्सूल गाड़ी के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बारातियों को अपनी चपेट में ले लिया।

घायलों की स्थिति

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, एक पुरुष बाराती की कमर की हड्डी टूट गई है। एक महिला के सीने में गंभीर चोट आई है। एक अन्य महिला का पैर टूट गया है।

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना के बाद बिर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की रिपोर्ट (Road Accident) दर्ज की। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, घायल व्यक्तियों का उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा शादी के खुशियों भरे माहौल में गहरी मायूसी लेकर आया है और पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button