Congress Protest : मंत्री केदार कश्यप के खिलाफ लामबंद कांग्रेस…! गाली देना बंद करो…हाथ में तख्तियां लेकर शुरू किया विरोध प्रदर्शन…यहां देखें VIDEO

News Power Zone
2 Min Read
Congress Protest

रायपुर, 08 सितंबर। Congress Protest : कर्मचारी से मारपीट मामले को लेकर राज्य के मंत्री केदार कश्यप के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। आज रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और मंत्री कश्यप के सरकारी आवास (बंगले) का घेराव करने की चेतावनी दी है।

गांधी मैदान से निकली विरोध रैली

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन से नारेबाजी करते हुए निकली। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के खिलाफ तानाशाही नहीं चलेगी, कर्मचारी पर हमला बंद करो जैसे नारों के साथ पैदल मार्च शुरू किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कर रहे हैं। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, कांग्रेस के जिला पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं।

क्या है मामला?

मंत्री केदार कश्यप पर एक शासकीय कर्मचारी के साथ कथित मारपीट का आरोप है, जिसे लेकर कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, एक जनप्रतिनिधि द्वारा शासकीय कर्मचारी पर हाथ उठाना लोकतंत्र का अपमान है। अगर मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।

पुलिस बल तैनात

प्रदर्शन को देखते हुए मंत्री निवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है और स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।

कांग्रेस की मांग

इस पूरे मामले में कांग्रेस ने मंत्री के इस्तीफे और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, यह सिर्फ कर्मचारी पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र और कानून व्यवस्था पर हमला है। इस मामले को लेकर राजनीतिक गरमाहट तेज़ हो गई है। अब यह देखना होगा कि सरकार और मंत्री पक्ष की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।

Share This Article