Featuredक्राइमछत्तीसगढ़

CG Crime: बिलासपुर में देर रात ज्वेलरी कारोबारी से लूट, पिस्टल की नोक पर नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिए जेवर

CG Crime: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में देर रात टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वेलरी कारोबारी पर हमला कर सोना-चांदी के जेवर लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

CG Crime: प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकिशोर नगर चौक स्थित ‘मां महालक्ष्मी’ ज्वेलरी शॉप के संचालक संतोष तिवारी दुकान बंद कर अपनी रेनॉल्ट कार से घर लौट रहे थे। सक्ती चौक से बीएसएनएल ऑफिस के बीच सुनसान इलाके में एक कार और पैशन प्रो बाइक पर सवार 3-4 नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार जबरन रुकवा दी।

CG Crime: बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कार का दरवाजा खोलने का दबाव बनाया। बाहर निकलते ही आरोपियों ने पिस्टल तानते हुए “जेवर दे दो, नहीं तो जान से मार देंगे” की धमकी दी। कारोबारी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। छीना-छपटी के दौरान एक बदमाश ने पिस्टल की बट और हथौड़े से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।

 

CG Crime: घायल अवस्था में ही आरोपी कार में रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। भागते समय आरोपी अपनी कार (सीजी 10 बीजे 8147) और बाइक (सीजी 10 पी 0331) घटनास्थल पर ही छोड़ गए। घायल संतोष तिवारी किसी तरह थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

 

CG Crime: सरकंडा पुलिस ने नाकेबंदी कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि संतोष तिवारी पूर्व में पुलिस विभाग में कार्यरत रह चुके हैं और बाद में नौकरी छोड़कर ज्वेलरी व्यवसाय शुरू किया था।

 

CG Crime: पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल से पिस्टल की मैगजीन और कुछ जिंदा कारतूस बरामद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button